Headlines

मथुरा चौरासी, अयोध्या और कोटा में जैन समाज के तीन राष्ट्रीय स्तर के आयोजन होंगे

मथुरा चौरासी, अयोध्या और कोटा मैं बेक टू बेक दिगंबर जैन समाज के राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण तीन आयोजन होंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने तीनो आयोजन से जुड़ी संस्थाओं के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री हसमुख जैन गांधी से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि सर्व प्रथम दिनांक 21 एवं 22 अक्टूबर को मथुरा चौरासी में 125 वर्षीय पुरातन संस्था भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ कमेटी का शतकोत्तर रजत महोत्सव का आयोजन आचार्य श्री सुरत्न सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जाएगा। आयोजन में देशभर से कमेटी की पदाधिकारी एवं सदस्य गण वर्तमान परिपेक्ष में तीर्थो के संरक्षण, संवर्धन एवं विकास पर गहन विचार विमर्श करेंगे।
दूसरा आयोजन दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर को अयोध्या में होगा। आयोजन के प्रथम दिन 25 अक्टूबर को दिगंबर जैन सर्वजातीय राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसमें देश भर से दिगंबर जैन धर्म का पालन करने वाली 40 दिगंबर जैन जातियों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण सम्मिलित होंगे एवं सामाजिक एकता, राष्ट्रीय जनगणना जागरूकता एवं गतिविधियों को सभी के मध्य प्रोत्साहित करने पर विचार विमर्श करेंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 26 अक्टूबर शरद पूर्णिमा को देशभर में बड़ी माता जी के रूप में विख्यात अनुभव एवं आयु समृद्ध गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि
पूज्य ज्ञानमती माताजी का 93 वां अवतरण दिवस माताजी के ससंघ सानिध्य में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनो के साथ मनाया जाएगा गुणानुवाद सभा होगी एवं पूज्य माता जी के आशीर्वचन भी होंगे।
तीसरा राष्ट्रीय आयोजन 22 नवंबर को कोटा राजस्थान में प्रशममूर्ति आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज छाणी का आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव भारत गौरव स्वस्ति धाम प्रणेता आर्यिका स्वस्ति भूषण माता जी के सानिध्य में मनाया जाएगा। श्री हंसमुख गांधी शताब्दी महोत्सव के अध्यक्ष हैं। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तीनों राष्ट्रीय आयोजन में इंदौर सहित देश भर से काफी संख्या में समाज श्रेष्ठि सम्मिलित होंगे उनके उनके आवास एवं भोजन आदि की समुचित व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share