Headlines

इटावा पुलिस ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपण

इटावा-उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्षा रीना श्रीवास्तव, पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सहित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण किया जा सके।यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Please follow and like us:
Pin Share