इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटे लाल पुत्र मेघ सिंह, निवासी ग्राम नगला उदई, थाना सिविल लाइन, जनपद इटावा (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है।अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

