इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, के जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा पर महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा के महिला जिला अध्यक्ष पद पर दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बी.के. वर्मा, जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, बीना चौहान, शैलेंद्र सिंह राजावत, मालती दुबे, जिला मंत्री पुंडरीक अग्निहोत्री, महिला जिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा, महिला जिला मंत्री शारदा देवी, अनुपम गौतम, महिला जिला कार्यकारिणी सदस्य रेखा राजपूत, सुनीता शुक्ला, मृदुला जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा ने कहा कि महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा का संगठन के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बी.के. वर्मा ने कहा कि सुनीता कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई है तथा संगठन के संघर्षों में सदैव अग्रणी रही हैं।
जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि महिला जिला अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर उनका सम्मान संगठन के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुनीता कुशवाहा ने जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में अपनी महिला टीम के साथ बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा का भव्य स्वागत, दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर किया सम्मानित

