इटावा। जनपद में नियुक्त मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस रामशंकर को उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) पद पर पदोन्नत किया गया। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। यह पदोन्नति पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश संख्या पाँच-111-आर (वरिष्ठता-पदोन्नति)/2025 1 जुलाई 2026 के क्रम में की गई है।एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पदोन्नति प्राप्त उपनिरीक्षक रामशंकर की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं और पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।पदोन्नत उपनिरीक्षक रामशंकर वर्तमान में पुलिस लाइन, इटावा में तैनात हैं। पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्य आरक्षी रामशंकर को उपनिरीक्षक पद पर स्टार लगाकर एसएसपी ने दी बधाई

