Headlines

पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, हॉकी में प्रथम स्थान

इटावा। पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने सांसद खेल स्पर्धा (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, पुलिस परिवार और जनपद का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि के आधार पर विद्यालय की हॉकी टीम की 9 छात्राओं और 1 छात्र का चयन ‘खेलो इंडिया’ (Khelo India) कार्यक्रम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं स्पोर्ट्स किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने इसे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस दौरान पीटीआई अलका सिंह एवं विष्णु श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पुलिस ने सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:
Pin Share