इटावा-पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ए.डी. के.के. गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर, श्रीमती रश्मि यादव एवं डॉ. मुकेश यादव (एडीआईओएस, इटावा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं समाज से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर जी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

