Headlines

तहसील परिसर से गुम बाइक चकरनगर पुलिस ने बरामद कर स्वामी को सौंपी

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चकरनगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए तहसील चकरनगर परिसर से गुम हुई मोटरसाइकिल को कुछ ही समय में बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया।पालीघार निवासी दीप सिंह दोहरे अपनी मोटरसाइकिल तहसील परिसर में खड़ी कर लेखपाल से मिलने गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने थाना चकरनगर में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर खोजबीन शुरू की। पुलिस के प्रयासों से मोटरसाइकिल सकुशल बरामद कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके स्वामी को सौंप दी गई।
अपनी मोटरसाइकिल वापस मिलने पर दीप सिंह दोहरे ने चकरनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share