Headlines

पुलिस मुठभेड़ में लूट व चेन स्नेचिंग का आरोपी शिवम उर्फ शिवा गिरफ्तार

इटावा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इकदिल पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटना में वांछित शातिर बदमाश शिवम उर्फ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और 20,170 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस 9 जुलाई को चितभवन नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के आगे नावली जाने वाले मार्ग के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी शिवम उर्फ शिवा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि 3 जुलाई 2026 को थाना इकदिल क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात उसी ने अंजाम दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस तथा 20,170 रुपये नकद बरामद किए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम उर्फ शिवा पुत्र स्व. सत्य प्रकाश गोस्वामी, निवासी नगला तिवारी वलैयापुर, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, लूट एवं अन्य गंभीर धाराओं में इटावा और मैनपुरी जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।इस संबंध में थाना इकदिल पर पुलिस मुठभेड़, अवैध शस्त्र रखने तथा पूर्व में दर्ज लूट के मुकदमे में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने किया।

Please follow and like us:
Pin Share