Headlines

यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 11 ई-चालान कर 43 हजार का जुर्माना

इटावा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बढ़पुरा पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 11 ई-चालान किए गए, जिन पर कुल ₹43,000 का जुर्माना लगाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने पर 1, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग पर 3 तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 7 ई-चालान किए गए। पुलिस ने आमजन से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share