Headlines

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक सीओ सिटी का किया स्वागत

इटावा -अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,श का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल एवं जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में नवागंतुक क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी का पुष्पगुच्छ एवं व्यापार मंडल की व्यापार पत्रिका भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, लाइनपार महिला अध्यक्ष अंजू यादव, नगर प्रभारी संजय वर्मा, जिला मंत्री यामीन, रिंकू चौधरी, मुस्तकीम राईन, जैनुल आबेदीन, शाहिद सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share