Headlines

दीनदयाल नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती पदाधिकारी चयन परीक्षा आयोजित

कानपुर -जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में आज गुरुवार को शिशुओं में दायित्व बोध और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से “शिशु भारती पदाधिकारी चयन परीक्षा” का आयोजन किया गया।परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे शिशुओं को विद्यालय के विभिन्न कार्यों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना और उनमें सेवा-भाव जगाना था। चयनित शिशु आगे चलकर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में पदाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।यह परीक्षा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय एवं शिशु भारती प्रमुख आचार्य ओमप्रकाश की देखरेख में संपन्न हुई। दोनों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें अनुशासन, सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझाया।कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं बच्चों में आत्मविश्वास और संगठन क्षमता बढ़ाने में सहायक होती हैं।

Please follow and like us:
Pin Share