कानपुर -भारतीय गौ रक्षा संघ के कानपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए भरत पांडे ने बुधवार को रामेश्वरी बाग पहुंचकर पर्यावरण प्रेमी एवं क्रांतिकारी संत दंडी स्वामी श्री श्री 108 अरुणेश्वराश्रम जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान संगठन के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष भरत पांडे ने महाराज जी को बताया कि भारतीय गौ रक्षा संघ बेसहारा और पीड़ित गोवंशों की रक्षा, उपचार एवं संरक्षण के लिए किस प्रकार जमीनी स्तर पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि गौ सेवा को जन आंदोलन बनाकर अत्याचार रोकने और गोवंशों को सुरक्षित आश्रय दिलाने का लक्ष्य है।
मीडिया से वार्ता में भरत पांडे ने संगठन की विशेषताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानपुर जिले में गौ तस्करी पर रोक और घायल गोवंशों की तत्काल मदद हमारी प्राथमिकता रहेगी।दंडी स्वामी जी ने भरत पांडे को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए गौ रक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने भारतीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चंद्रानंद गिरी जी महाराज का भी आभार व्यक्त किया।
भारतीय गौ रक्षा संघ के जिला अध्यक्ष भरत पांडे ने दंडी स्वामी जी से लिया आशीर्वाद

