Headlines

शिव शक्ति अखाड़ा (निरंजनी अखाड़ा) का होगा व्यापक विस्तार, आठों ब्लॉकों में गठित होंगी कार्यकारिणियां

इटावा। शिव शक्ति अखाड़ा (निरंजनी अखाड़ा) के प्रमुख महंत श्री मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने सुंदरपुर मोड़ स्थित मधुबन वाटिका में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन की भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शिव शक्ति अखाड़ा सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, गौ सेवा, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद इटावा के सभी आठों ब्लॉकों में कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा, जिससे प्रत्येक क्षेत्र में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।महंत श्री मधुराम शरण शिवा जी महाराज ने कहा कि अखाड़े का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में संस्कार, समाज में एकता, सेवा भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना भी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के विस्तार की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न ब्लॉकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, संरक्षक चंद्र मोहन, अध्यक्ष सुनीत, मंत्री विपिन, जिला मंत्री अर्पित, प्रहलाद तिवारी एवं शशिकांत, संपर्क प्रमुख सूर्य, गौ रक्षा प्रमुख दिलीप, प्रिंस, मालती, मंत्र शक्ति सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share