इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बलरई पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, नगला तोर निवासी सुशील कुमार (14) पांच जुलाई को घर से बिना बताए चला गया था। सूचना मिलते ही थाना बलरई पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचनाओं एवं सुरागरसी के आधार पर बालक को जसवंतनगर ऑटो स्टैंड से सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बलरई पुलिस ने 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

