इटावा। आदर्श पत्रकार एकता ट्रस्ट की मासिक बैठक प्रेस क्लब भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में जमील खान को जिला संगठन मंत्री (जसवंतनगर), अरजलान खान को जिला सचिव (जसवंतनगर), ध्रुव कुमार को कार्यालय मंत्री तथा संदीप वर्मा को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकार हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी पत्रकार अफसर वारसी पहलवान, जिलाध्यक्ष नदीम वारसी राजू, वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास, कानूनी सलाहकार बलवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक कुरैशी, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, कोषाध्यक्ष हाजी अजीम वारसी, मोहम्मद इदरीश, जिला महासचिव अफजाल अहमद अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी इकबाल कुरैशी, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, जिला महामंत्री जाहिद वारसी, राजीव यादव, अशरफ खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आदर्श पत्रकार एकता ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

