Headlines

कांग्रेस ने सद्बुद्धि यात्रा निकालकर की राम मंदिर चंदा चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग

इटावा। भगवान श्री राम के मंदिर में हुए दान, चढ़ावा रामधन चोरी मामले में अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही न होने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश एवं ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में एक ‘सद्बुद्धि यात्रा’ निकाली। जो कि अंबेडकर तिराहा बौद्ध विहार से प्रारंभ होकर विकास भवन, एस.एस.पी कार्यालय होते हुए गिरफ़्तार करो, गिरफ़्तार करो चंदा चोरों को गिरफ़्तार करो।। राम भक्तों के साथ खिलवाड़, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।।जैसे नारों के साथ कचहरी स्थित दुर्गा देवी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।यात्रा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि यह पहली बार है कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार में करोड़ों के रामधन (दान, चढ़ावा, ज़ेवरात) के ऊपर उनके ही अपने मंदिर के रखवालों द्वारा बड़ी डकैती डाली गई; और खेद इस बात का है कि धर्म कि नाम का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार भगवान श्री राम के दोषियों को लगातार बचाने का घृणित प्रयास कर रही है। जिसके चलते कार्यवाही के नाम पर सिर्फ़ और सिर्फ ड्रामेबाज़ी की जा रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी राम भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।इसी क्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम नाम की लूट होते हुए तो सुना था लेकिन रामधन की लूट होते पहली बार देखा गया और वह भी राम के भक्तों के दौर में यह निंदनीय होने के साथ-साथ चिंताजनक भी है। यह सनातन प्रेमियों की आस्था पर बहुत बड़ा कुठाराघात है। आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि राम मंदिर के दान, चढ़ावा रूपी चंदा चोरी हुए धन के लुटेरों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शीघ्र ही कठोर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी सज़ा दिलाऐ। अन्यथा कांग्रेस पार्टी राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए देशव्यापी जन आंदोलन करेगी। और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाकर रहेगी।
यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व शहर अध्यक्ष एड० पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा पीसीसी मेंबर, अमित त्रिपाठी अंबुज, ललित दुबे, अरुण यादव, वाचस्पति द्विवेदी, आसिफ़ जादरान, कमला वर्मा, ब्लॉक प्रमुख भरथना रणवीर सिंह यादव, डॉ०जितेंद्र यादव, अंसार अहमद, प्रदीप द्विवेदी, एड०मनोज दीक्षित, आशुतोष दीक्षित (नरेगा), मोहनलाल प्रजापति, दीक्षा शुक्ला,अमन तिवारी, सोहेल वारसी, रोहन सिंह, इंद्रेश यादव, अनीस, मोहम्मद इमरान, राजेंद्र सिंह, मोहम्मद रिज़वान, रोहन सिंह, एवं सदाशिव पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share