कानपुर -भारतीय गौ रक्षा संघ ने गौ सेवक भरत पाण्डेय को कानपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के लिए भरत पाण्डेय ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।भरत पाण्डेय ने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चंद्रानंद गिरी महाराज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत रोशन गिरि महाराज का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने पुनः भरोसा कर उन्हें कानपुर जिले की कमान सौंपी है।नियुक्ति के बाद भरत पाण्डेय ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य बेसहारा गोवंशों पर हो रहे अत्याचार को रोकना और उनकी सेवा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
भारतीय गौ रक्षा संघ ने भरत पाण्डेय को सौंपी कानपुर जिले की कमान, बने जिलाध्यक्ष

