Headlines

एसएसपी के निर्देशन में जनपदभर में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार को जनपदभर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share