इटावा -नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता की अध्यक्षता में अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहर के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए। इस बैठक में शहर के हर मोहल्ले, गली और वार्ड की समस्याओं को गहनता से सुना गया और विकास के ढेरों प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए।विकास कार्यों को मिली हरी झंडी दी, प्रमुख मार्गों के चैड़ीकरण एवं सीसी सड़क निर्माण को स्वीकृति, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नई नालियों के निर्माण का प्रस्ताव पास, शहर के पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना से शहर को रोशन करने का निर्णय, सभासदों ने अपने वार्डों की रखी समस्याएं, कहीं पेयजल संकट तो कहीं टूटी सड़कों की समस्या, कहीं गंदगी के ढेर तो कहीं जलभराव की विकट स्थिति पर चर्चा,सभासदों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को और तेज करने की मांग भी उठाई।ज्योति गुप्ता ने कहा कि समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की आवाज सुनना हमारी प्राथमिकता है। इटावा को स्वच्छ, सुंदर एवं समृद्ध बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। हर पैसे का हिसाब पारदर्शी होगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बैठक में यह निर्णय हुआ कि विकास कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो समय-सीमा में काम पूरा कराना सुनिश्चित करेगी। सभासदों ने विश्वास जताया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के इस समन्वय से इटावा जल्द ही विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। बैठक में चेयरमैन पेशकार आकाश बाबू, अजय वर्मा, सतेन्द्र गोयल, गौरव गौड़ के अलावा सभासदों में शरद वाजपेई ,फिरदौस बेगम, लीलावती राजपूत,हेमलता यादव, पुष्पा यादव, मिक्की त्रिपाठी, इकबाल अंसारी, जीतू दुबे, सुनील दत्त अंबेडकर, हीरू तोमर, धमेन्द्र, सचिन कठेरिया, नाजिया बानो, सुनील यादव भूरे, अतुल पचैरी, अंजुम वारसी, शबनम बेगम, गुलशन परवीन, इरफान हुसैन सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नगरपालिका बोर्ड बैठक संपन्न,कई अहम प्रस्ताव हुए पास

