Headlines

पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा। थाना सैफई पुलिस ने युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र निवासी वंशीराम ने अपने भाई कुलदीप की हत्या की तहरीर थाना सैफई में दी थी। कुलदीप 16 जून से लापता था और बाद में सैफई क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान उसके कपड़ों और फोटो के आधार पर कुलदीप के रूप में हुई। तहरीर के आधार पर रंजीत यादव, पिन्टू और प्रशान्त यादव उर्फ तनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना सैफई पुलिस ने रकूईया नहर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पिन्टू और प्रशान्त यादव उर्फ तनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मृतक की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी रंजीत यादव के मृतक की पत्नी से संबंध होने के कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में तीनों ने मिलकर कुलदीप को शराब पिलाई और सेंगर नदी किनारे लरखौर गांव के पास ले जाकर मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गड्ढे में छिपाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया और मृतक की बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है

Please follow and like us:
Pin Share