Headlines

सीएमएचओ जोन 1 एवं 3 की बैठक में बोले, काम करें ,सुविधाएं में दूंगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने शहरी क्षेत्र ग्वालियर के जोन 1 एवं 3 की समीक्षा की, बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा में उपस्थित मेडीकल आफीसर्स एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन से जो भी लक्ष्य प्राप्त हुये हैं उनकी शत-प्रतिशत उपलब्धियों को प्राप्त करना है , शासन की हर योजना एवं कार्यक्रम को जिले के अन्तिम छोर पर रह रहे जिले वासियों को लाभ मिले यह मेरी प्राथमिकता है, इस काम में जो भी आपको मदद की आवश्यकता हो मुझे बतायें में सम्भवतः हर हाल में पूरा करूंगा , लेकिन काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी अगर आपको किसी भी तरह की काम में असुविधा या अन्य कोई परेशानी आ रही है तो पहले अपनी संस्था के प्रभारी को बतायें अगर समस्या का समाधान किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है तो आप मुझे बतायें।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.आरके गुप्ता ने दिनांक 14.7.2026 से 31.08.2026 तक चलने वाले दस्तक सह स्टाप डायरिया अभियान के सम्बन्ध में विस्तार से बताया, वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ विनोद दौनेरिया ने मलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा की, बैठक में शहरी जिला नोडल अधिकारी, जिला जिला क्षय अधिकारी, जिला एपिडेमियोलोजिस्ट, जिला एनसीडी अधिकारी, जिला मीडिया अधिकारी, डीसीएम सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में अपने अपने कार्यक्रमो की समीक्षा की ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने एमडीएसआर (मातृ मृत्यु ) की समीक्षा की तथा मातृ मृत्यु का रिव्यू तत्काल करने के दिये निर्देश।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. दीपाली माथुर ने मातृ मृत्यु की बिन्दु बार समीक्षा की।

Please follow and like us:
Pin Share