इटावा। जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में गुरुवार को कोतवाली में तैनात सिपाही अमर प्रताप की पत्नी का शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के संबंध में सही तथ्य सामने आ सकें।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।थाने में म्रतका प्रियंका के पिता सुरेश चंद्र निवासी कुरावली जिला मैनपुरी ने पति अमर प्रताप सिंह सास मुन्नी देवी ,ससुर कृपाल सिंह, नन्दे प्रीती,सुधा, वन्दना आदि के खिलाफ तहरीर दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
सिपाही की पत्नी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

