इटावा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ सभासद, भाजपा सभासद दल के नेता एवं जिला उपाध्यक्ष उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शरद बाजपेयी ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ को संबोधित पत्र ईओ संतोष कुमार मिश्र को दिया, उन्होंने अपने द्वारा मांगे गए प्रश्नों के जवाब सात दिनों में देने को कहा, साथ ही जनता के हित में हर माह बोर्ड बैठक कराने को कहा। भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि मैं पिछले 2 वर्षों से नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के जवाब मांग रहा हूं मेरे प्रश्नों के जवाब ना देना नगर पालिका अध्यक्ष एवं ईओ के द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है मैं सदन का सदस्य हूं और आप लोगों के द्वारा मुझे व सदन को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है व मनमानी करना आपकी आदत बन चुकी है मेरा आपसे निवेदन है कि 7 दिनों के अंदर मुझे सभी जवाब देने का कष्ट करें अगर आपने मेरे प्रश्नों के जवाब नहीं दिए तो एक विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए मुझे बाध्य होना पड़ेगा इसके साथ ही पूरे नगर में हर वार्ड की गली-गली में जनता के दरवाजे दरवाजे अपने प्रश्नों की पट्टिकाओं को लेकर जाऊंगा और अब समय आ गया है कि जितनी अनिमित्ताएं नगर पालिका में है उनको माननीय मुख्यमंत्री जी एवं नगर विकास मंत्री जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराऊंगा क्योंकि जबाव पाने के लिए मैंने लगातार आरटीआई डाली है अपील भी की है आपने हमेशा जनता द्वारा चुने प्रतिनिधि को नजरअंदाज किया है। यह मेरी अंतिम चेतावनी है अगर आपने गंभीरता से ना लिया तो आप बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे जिस तरह से नगर पालिका जनता को लगातार धोखा दे रही है उसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए हम सभासदों ने धरना प्रदर्शन किया था जवाब मांगे थे लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया गया ना ही मुझे, ना ही किसी अन्य सभासद को ? अगर आपने गंभीरता से मुझे जवाब नहीं दिया तो मैं हाई कोर्ट में भी अपील करूंगा तब वहां आपको सारे जवाब देने पड़ेंगे और नगर पालिका की विधिवत जांच भी कराई जाएगी और याद रखें मैं जो कहता हूं वह करता अवश्य हूं।अगर आपके द्वारा जवाब समय से ना दिए गए तो मेरा अनशन आमरण-अनशन में भी परिवर्तित होगा, मेरे क्षेत्र की सभी सड़कें मैंने अपनी पहली बोर्ड बैठक में पास कराई थी लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी आप मेरी सड़कों को नहीं लगा रहे हैं क्या कारण है ? जबकि जनता खराब सड़क से परेशान है मैं बार-बार निवेदन कर रहा हूं कि अकालगंज, कटरा टेक चंद्र, छैराहा, शाहगंज आदि की सभी खराब सड़क जो पास है उनको तत्काल बनवाया जाए । साथ ही कटरा टेक चंद्र में रिहायशी इलाके के बीचोंबीच स्थित पड़ाव को तत्काल स्थानांतरित किया जाए, जिसकी मांग मैं पिछले 10-11 वर्षों से कर रहा हूं।
नगर पालिका को दी चेतावनी, जवाब न मिलने पर होगा विशाल धरना प्रदर्शन-शरद वाजपेई

