Headlines

भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के बने जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी

इटावा। प्रमुख समाजसेवी एवं व्यवसायी सर्वेश जोशी को भारतीय युवा जनशक्ति संगठन का इटावा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत निशंक ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं युवाओं के उत्थान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वेश जोशी को निर्देशित किया कि वे 15 दिनों के भीतर जनपद की जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची संगठन के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ को उपलब्ध कराएं, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सर्वेश जोशी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर जनपद के अनेक समाजसेवियों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:
Pin Share