Headlines

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, केक काटकर किया भंडारा वितरण

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर नगर पालिका प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच भंडारे का वितरण किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम में नगरपालिका चैयरमेन श्रीमती ज्योति गुप्ता,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ‘संटू’, प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, सभासद प्रतिनिधि अरविंद यादव सहित पार्टी के सभासद, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share