इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 11 बजे केक काटकर की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जनपद के प्रथम नागरिक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ‘अंशुल’, पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक यादव, पूर्व राज्य मंत्री के.पी. सिंह चौहान, सांसद जितेंद्र दोहरे तथा भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ ने सभी अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
इस अवसर पर प्रदेश सचिव के.पी. शाक्य, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ‘वीरू’, इटावा सदर के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ‘संटू’, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव, उत्तम सिंह प्रजापति, आशीष राजपूत, रवींद्र शुक्ला, अनवार हुसैन, विद्याराम यादव, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव अनीता दिवाकर, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर, उमेश राजपूत ‘दुल्ले’, जय सिंह चौहान, जितेंद्र यादव ‘मोना’, राजकुमार यादव सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कई सैकड़ा समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, केक काटा, किया वृक्षारोपण

