Headlines

नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

इटावा-उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के प्रथम बार इटावा होकर लखनऊ जाने पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के कुशल निर्देशन में इटावा कांग्रेसियों द्वारा उनका हर्षोल्लास के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। जिसमें सर्वप्रथम इटावा की सीमा जोनई में पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे एवं अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश प्रभारी का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। थोड़ा आगे चलने पर जसवंतनगर में राहुल दीक्षित एवं प्रशांत तिवारी ने अपने सभी साथियों के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के इसी क्रम में इटावा आईटीआई चौराहे से पहले आनंद वर्मा एवं पूर्व शहर अध्यक्ष फ़ज़ल युसूफ़ के नेतृत्व में उनका इस्तक़बाल किया; वहीं दूसरी ओर आईटीआई चौराहे से निकलने पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष एड०मोहित सिंह राना एवं एड० विष्णु कांत मिश्रा के नेतृत्व में अपने अधिवक्ता साथियों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत की परंपरा को निभाया गया। उनके आगे बढ़ते हुए काफ़िले का नगर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत सत्कार किया गया। स्वागत श्रृंखला का अंतिम पड़ाव फूड महल महेवा रहा। जहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कमेटी इटावा के पदाधिकारीयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने पगड़ी पहनाकर उत्तर प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया तो वहीं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने संविधान की किताब भेंटकर ख़ैर-मक़्दम किया। इसी के साथ ही ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नगर ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर स्वागत की परंपरा को निभाया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से कोमल सिंह कुशवाहा, प्रमोद शंखवार, करण सिंह राजपूत,अरुण यादव,संजय दोहरे, शौज़ब रिज़वी,आसिफ जादरान, अनूप सिंह परमार, ललित दुबे, कृपाराम राजपूत, आसाराम कठेरिया, प्रदीप द्विवेदी, अमित तिवारी, मोहनलाल प्रजापति,अरशद अली, अरुण शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष आगरा, कीरत प्रसाद पाल पूर्व ज़िला अध्यक्ष, डॉ संजीव कठेरिया, कमला वर्मा, कृपाराम राजपूत, जानू तिवारी नगर अध्यक्ष लखना, संजीव त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष महेवा, कुलदीप तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष ताखा, हरेंद्र कुमार त्रिपाठी चेयरमैन किसान कांग्रेस, मख़लू पांडेय, असित यादव, अंसार अहमद, मालवती राजपूत। धर्मेंद्र कुमार, उमेशचंद्र, अमन तिवारी, सहित सैकड़ो कांग्रेस जनों ने भारी तादाद में नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य और शानदार स्वागत किया।

Please follow and like us:
Pin Share