मुरैना (मनोज जैन नायक) लॉयन्स क्लब मुरैना एलीट द्वारा अपने सत्र की अंतिम पार्टी एवं समापन समारोह का आयोजन इम्पीरियल गोल्फ़ रिज़ॉर्ट, ग्वालियर में उत्साहपूर्वक किया गया।
क्लब अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें लॉयन अंजना शिवहरे को अध्यक्ष, लॉयन अनुराधा गर्ग को सचिव तथा लॉयन अंशुल गोलस को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक लॉयन सुरभी मित्तल एवं लॉयन नैन्सी मंगल ने किया। इस अवसर पर क्लब की फ़ाउंडर प्रेसिडेंट इंजीनियर लॉयन नीता बांदिल, पास्ट रीजन चेयरपर्सन डॉ. लॉयन रितु राठी, सचिव लॉयन ज्योति मोदी, कोषाध्यक्ष लॉयन मयूरी गुप्ता, लॉयन डॉ. अनुभा माहेश्वरी, लॉयन डॉ. संध्या गोयल, लॉयन डॉ. शिवानी तोमर, लॉयन मीता गर्ग, लॉयन डॉ. अनीता तुलसानी, लॉयन अंजना शिवहरे, लॉयन अंशुल गोलस, लॉयन तनुश्री व्यास, लॉयन हेमलता मोदी, लॉयन पारुल गुप्ता, लॉयन अनीता गर्ग, लॉयन पूजा सिंघल, लॉयन मयूरी बांदिल, लॉयन पूजा शर्मा, लॉयन ममता बंसल, लॉयन श्वेता गोयल, लॉयन कंचन चावला, लॉयन मिनी गर्ग, लॉयन मीरा अग्रवाल ,लॉयन सरिता गर्ग , लॉयन अंजना गर्ग सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द एवं उल्लास के वातावरण में रिज़ॉर्ट के मनोरम परिसर का आनंद लिया तथा वहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों (क्यूज़ीन) का भरपूर लुत्फ़ उठाया। सभी ने बीते सत्र की उपलब्धियों को याद करते हुए नई टीम को शुभकामनाएँ दीं और आगामी सत्र के लिए सफल एवं सेवा-समर्पित कार्यकाल की कामना की।
लॉयन्स क्लब मुरैना एलीट के सत्र समापन समारोह में नई कार्यकारिणी का हुआ चयन अंजना शिवहरे अध्यक्ष, अनुराधा गर्ग सचिव चयनित

