Headlines

पल्स पोलियों टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, अपर कलेक्टर बोले कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे

ग्वालियर-कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है, इसी तारतम्य में 28.06.2026 के पल्स पोलियो अभियान की सफलता हेतु कलेक्ट्रेट ग्वालियर के सभागार में जिला पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अपर कलेक्टर कुमार सत्यम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए की 28 जून के पल्स पोलियो अभियान में कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा पोलियो की दवा बिना पिये न रहे , इस हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करें, प्रशिक्षण शत प्रतिशत हो एवं प्रचार प्रसार किया जाये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. एम एस सागर ने बताया कि 28 जून 2026 को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा (खुराक) पिलाई जाएगी। अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर ली गई है साथ ही एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं के पास 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों की नामवर ड्यू लिस्ट होने के निर्देश जारी किए गए हैं। पोलियो की दवा प्रथम दिवस 28 जून को बूथ कवरेज अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जो बच्चे किसी कारणवश दिनांक 28 जून को पोलियो की खुराक नहीं पी पायेंगे उन्हें 29 एवं 30 जून 2026 को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी उन्होंने कहा कि भारत में पोलियो अभियान समय समय पर चलाया जाता है जिससे कि पोलियो मुक्त भारत की निरंतरता बनी रहे। पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं पोलियो बूथ का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों से करवाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर आर. के. गुप्ता ने बताया कि सभी
दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोलियो की खुराक मिल सके साथ ही पोलियो वैक्सीन सभी फोकल प्वाइंट पर पहुंचाई जा रही है एवं सभी की जिम्मेदारी तय की गई है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और जिम्मेदार नागरिक होने का फ़र्ज निभायें।

Please follow and like us:
Pin Share