Headlines

सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल हजीरा एवं बिरला नगर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ग्वालियर की स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने सोमवार को दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया , वे सबसे पहले सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर गये जहां उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों की हकीकत जानी, उन्होंने अल्ट्रासाउंड यूनिट में रेडियोलॉजिस्ट से मिले उसके बाद उन्होंने पैथौलोजी की व्यवस्था देखीं एवं पैथोलॉजिस्ट से चर्चा की, उसके बाद वह नेत्र चिकित्सा इकाई गये वहां पर ओ.टी.व अन्य व्यवस्थाएं देखकर सन्तुष्ट नजर आए, वह आईसीयू में भी गये वहां की व्यवस्था बेहतर देखकर खुशी जाहिर की , साथ ही उन्होंने स्टोर, टीकाकरण, दवा वितरण आदि को देखा एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रशांत नायक से चर्चा की ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने जो सिविल अस्पताल हजीरा में मुख्य बात देखी वह थी मरीजों को दिये जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, उन्होंने इस भोजन को स्वयं खाकर देखा और उसकी अच्छी गुणवत्ता की तारीफ की ।
इसके बाद वह सिविल अस्पताल बिरला नगर पहुंचे वहां पर उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें एनबीएसयू, ओ.टी., मेंटरनिटी बिंग, ओपीडी आदि को देखा एवं स्टाफ एवं चिकित्सको से और बेहतर सेवाओं पर चर्चा की, प्रभारी चिकित्साधिकारी बिरला नगर डॉ.जे.के. मसोरिया ने कुछ स्टाफ देने का निवेदन किया जिस पर सीएमएचओ ने उन्हें स्टाफ की उपलब्धता होने पर दिये जाने का आश्वासन दिया।
डॉ.एम.एस.सागर ने सिविल अस्पताल हजीरा एवं बिरला नगर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ से और बेहतर सेवाएं कैसे हों उस पर चर्चा की, उन्होंने दोनों अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया एवं दोनों अस्पतालों के प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक एवं जे.के.मसोरिया सहित चिकित्सको एवं स्टाफ की तारीफ की ।

 

Please follow and like us:
Pin Share