ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर टीम का गठन हुआ और अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने सभी पदाधिकारियों के साथ कैट कार्यालय तार घर जयेन्द्र्रंगज पर पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि व्यापारियों के हक के लिये कैट सडकों पर लडाई लडने के लिये तैयार है और किसी भी सदस्य को अगर अधिकारी या आपराधिक तत्व परेशान करेंगे तो कैट उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर लडाई लडेगा और इसका उदाहरण गत दिवस माधोगंज में देखने को मिला। जहां कैट के सदस्य के साथ प्रताडना की जा रही थी। सदस्यों की सामूहिक शक्ति ने उसका मुकाबला किया।
जिला अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अगले 150 दिन में कैट का अपना निजी भवन होगा और व्यापािरक समस्याओं के समाधान के साथ, नई टेक्नोलोजी के साथ व्यापारी को आगे बढाने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। प्रारंभ में कैट पदाधिकारियों को साफा पहनाकर उनका स्वागत पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में गतवर्ष की उपलब्धियों की चर्चा की। सीए तन्वी खण्डेलवाल ने संचालन किया। महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने भी सभा को सम्बोधित किया। मंच पर महिलाविंग प्रभारी निरूपमा मालपानी, यूथविंग अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य अशोक गोयल, कार्यालय प्रभारी राहुल अग्रवाल, मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रत्याशी दीपक पमनानी, मनोज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल रेडीमेट बैठे थे। आभार प्रदर्शन यूथविंग के अध्यक्ष अंशुल तपा द्वारा माना गया।
कैट के मीडिया प्रभारी हिमांशु छापरिया ने बताया कि कैट प्रतिमाह कोन कोन से आयोजित करेगा।
1)कैट आपके द्वार के माध्यम से विभिन्न बाजारों के व्यापारियों की बात को सुनेंगे और उसके समाधान के लिये कार्य करेंगे।
2)व्यापारियों की प्रतिमाह बैठक जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं खाद्य विभाग के साथ होगी और विभागों के अधिकारी सीधे व्यापारियों से संवाद करेंगे।
3)कैट विभिन्न शिविरों का आयोजन करेगा। जिसमें विद्युत शिविर, मुद्रालोन शिविर, एमएसएमई शिविर, साइबर जागरूकता शिविर आदि होंगे।
4)पर्यावरण संरक्षण एवं दादी नानी की रसोई से मेला लगाया जायेगा ।
5)कैट के सदस्यों के जन्म दिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर समिति कार्यक्रम आयोजित करेगी।
6)तीन माह में एक बार ग्वालियर की समस्याओं एवं राज्य सरकार के संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये जिले के प्रभारी मंत्री के साथ बैठक होगी।
7)कैट का व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल ट्रेड विजिट कर अन्य राज्यों के उद्योग और व्यापार में नई तकनीक का अनुभव करेगा और प्रशिक्षण लेगा।
8)विभिन्न बाजारों में बाजार समितियां बनाई जायेंगी जिनके संयोजक उन बाजारों की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिये कैट के माध्यम से निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
9)कैट का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और दो वर्ष के कार्यकाल में शतप्रतिशत 100 प्रतिशत मेम्बरशिव ग्रोथ की जायेगी।
10)दो माह में एक बार विभिन्न बाजारों के व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की जायेगी और हर व्यवसाय और हर बाजार की समस्याओं के समाधान के लिये जिला स्तर, राज्य स्तर, केन्द्र स्तर पर कार्य किया जायेगा।
नवीन टीम के पदाधिकारी हुये घोषित 1 संयुक्त अध्यक्ष, 5 वरिष्ठउपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 1सह-महामंत्री, 1 सह-कोषाध्यक्ष, 1 संगठन मंत्री, 5 संयुक्त सचिव, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 2 मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता, 15 वर्किंग फोर्स सदस्य/कार्यसमिति निदेशक, 10 समितियों के संयोजक, 19 संस्थापक सदस्यों की कोर समिति के रूप में नवीन टीम में शामिल किया गया।
कैट की नवीन टीम ने पदभार ग्रहण किया व्यापारियों के लिये हर माह जिला प्रशासन के साथ होगी वार्ता,

