भिण्ड 30 अप्रैल 2026/
नीट यूजी परीक्षा 2026 दिनांक 03 मई 2026 को एक पाली में (सत्र 02:00 से 05:00 बजे तक) शहर के दो परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी का आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षार्थियों हेतु एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था किये जाने के निर्देश नीट यूजी से दिये गये हैं।
कलेक्टर भिण्ड ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड को निर्देशित किया है कि एक मेडीकल टीम सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड पर एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिकल किट की व्यवस्था करने व एक एम्बूलेंस की व्यवस्था कन्ट्रोल रूम पर किये जाने हेतु ड्यूटी आदेश कार्यालय कलेक्टर जिला भिण्ड एवं केन्द्राध्यक्ष को भेजना सुनिश्चित करें। श्रीमती शिवांगी अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर (परीक्षा प्रभारी) मोबा. 6266007550 को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

