भिण्ड 30 अप्रैल 2026/
राष्ट्रीय परीक्षा ऐजेन्सी द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 रविवार को आयोजन किया जाना है। कलेक्टर भिण्ड द्वारा उक्त परीक्षा के लिये कार्यालय प्रथम तल पर स्टेनों कक्ष को परीक्षा कन्ट्रोल रूम घोषित किया है, जिसका सम्पर्क नम्बर 07535231200 पर सम्पर्क हेतु तथा श्री पंकज शर्मा एईजीएम भिण्ड मो. नं. 7509836102 को कन्ट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया जाकर सहयोग हेतु श्रीमती सोनल दीक्षित (सहा.ग्रेड-03), सुश्री मीनाक्षी तिवारी (भृत्य) की ड्यूटी लगाई गई है।
उपरोक्त कर्मचारीगण नियत दिनांक को समय 10:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर परीक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीव्ही टेलीकास्ट की सतत निगरानी करेंगे।

