एसडीएम ने किया उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण केंद्रों पर देखी किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं

भिण्ड 30 अप्रैल 2026/

एसडीएम लहार श्री विजय सिंह यादव ने उपार्जन केंद्र मिहोना, पचोखरा एवं लहार का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने सभी केंद्रों पर कुछ गेहूं की बोरियों को अपने समक्ष पुनः कांटे पर रखवा कर शासन के निर्धारित मानक अनुसार तुलाई देखी सभी केंद्रों पर बोरियों में निर्धारित बजन की ही तुलाई पाई गई।
एसडीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित मानक से अधिक वजन पर तोल नहीं होगी एवं किसानों को कोई समस्या केंद्र पर नहीं आनी चाहिए।

उपस्थित किसानों से चर्चा की किसानों ने बताया समस्या नहीं आ रही है

एसडीएम लहार ने तीनों ही केंद्रों पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की किसानों ने बताया कि उन्हें कोई समस्या नहीं आ रही है, मिहोना उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुकिंग के बाद स्लॉट सूची की एसडीएम ने जांच की उक्त सूची में से एसडीएम ने गेहूं तुलवा चुके किसान राजीव कुमार शर्मा से दूरभाष पर बात की जिनका गेहूं विगत दिवस तुल चुका था, जिस पर किसान ने भी इस बात की पुष्टि की तुलाई बेहतर ढंग से हो रही है एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। एसडीएम ने तीनों ही केंद्रों पर किसानों को प्रदाय की जाने वाली पेयजल व्यवस्था, छाया एवं सीसीटीवी कैमरे सहित वर्षा की स्थिति में त्रिपाल की व्यवस्था, ऑपरेटर, सर्वेयर, बारदाने की उपलब्धता, अनाज को साफ करने के लिए छलना की उपलब्धता इत्यादि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
एसडीएम श्री विजय यादव ने बताया कि किसानों के द्वारा लगातार स्लॉट बुक कराए जा रहे हैं, हालांकि किसानों ने एसडीएम को अवगत कराया की स्लाट बुकिंग की साइट में कुछ तकनीकी समस्याएं हैं जिससे किसानों को स्लाट बुकिंग में दिक्कत हो रही है, इस पर एसडीएम ने किसानों को बताया कि जल्दी ही इसका समाधान हो जावेगा। एसडीएम ने समस्त केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है केंद्रों पर तोल की अंतिम दिनांक तक सुविधाओं को बेहतर रखेंगे यदि निर्देशों का पालन नहीं होता है तो नियमानुसार संबंधित उपार्जन समिति पर सख्त कार्रवाई होगी।

Please follow and like us:
Pin Share