विश्व नवकार दिवस पर श्री 1008 चंदा प्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय, नारोल में हुआ सामूहिक नवकार मंत्र जाप

नारोल (अहमदाबाद)
विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर आज पूरे विश्व के साथ-साथ श्री 1008 चंदा प्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय, नारोल में भी समाज के श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में नवकार मंत्र का जाप कर विश्व शांति, मानव कल्याण तथा समस्त जीवों के मंगल की भावना से प्रार्थना की। इस अवसर पर भगवान जिनेन्द्र देव से प्रार्थना की गई कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा पूरे विश्व में भाईचारा, सद्भाव और शांति का वातावरण स्थापित हो। साथ ही देश एवं विश्व के कल्याण की मंगल कामना भी की गई। कार्यक्रम समाज के ट्रस्टीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिनमें समाज के अध्यक्ष श्री अजय जी जैन, श्री जितेंद्र जी जैन, श्री मनीष जी जैन, श्री हितेश जी जैन सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को जय जिनेन्द्र कहकर विश्व शांति का संदेश दिया।
श्री 1008 चंदा प्रभु दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट, नारोल

Please follow and like us:
Pin Share