ऋषि शिवहरे टीम रोटी बैंक के सहयोग से एक सराहनीय सेवा कार्य किया

स्वर्गीय श्री नवल किशोर जी शिवहरे की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र श्री ऋषि शिवहरे एवं समस्त शिवहरे परिवार द्वारा टीम रोटी बैंक के सहयोग से एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर गणेश मंदिर परिसर में साधु-संतों एवं असहाय जरूरतमंद लोगों को ससम्मान भोजन के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों ने स्वर्गीय श्री नवल किशोर जी शिवहरे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने उनके द्वारा दिए गए संस्कारों और समाज सेवा के मूल्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस सेवा कार्य में श्रीमती अंजना शिवहरे (पत्नी), विशाल शिवहरे, विवेक शिवहरे, श्रेणी शिवहरे, कोशल किशोर शिवहरे, मीना शिवहरे सहित टीम रोटी बैंक से बबलू सिंधी, दीपक चावला, पंकज मेहरोत्रा, शुभम दीक्षित एवं रोमा शर्मा ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान करते हुए इस सेवा कार्य को सफल बनाया। परिवारजनों ने बताया कि स्वर्गीय श्री नवल किशोर जी शिवहरे सदैव समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते रहे, और उनकी पुण्यतिथि पर यह सेवा कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Please follow and like us:
Pin Share