इटावा। नगर पालिका परिषद के पांच नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके र सदर विधायका सरिता भदौरिया, अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, अधिकारी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।मनोनीत सदस्यों में ललित कुमार बाल्मीक निवासी कटरा फतेह मेहमूद खां थाना कोतवाली, तेजपाल राजपूत पुत्र अहिरन सिंह निवासी सराय दयानत थाना सिविल लाइन, प्रीति जैन पुत्री जितेन्द्र जैन निवासी फूलनदेवी डंडा थाना कोतवाली, सतेन्द्र मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी फ्रेंड्स कालोनी, शिवम प्रताप सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी आवास विकास कालोनी आदि रहे।
नगर पालिका के पांच नामित सभासदों ने ली शपथ

