एसएसपी ने साक्षात्कार लेकर महिला रिक्रूट आरक्षियों की दक्षता को परखा

इटावा। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में प्रशिक्षणरत महिला रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लेकर उनकी दक्षता परखी।
एसएसपी द्वारा महिला आरक्षियों के प्रशिक्षण अनुभव, शारीरिक दक्षता और अनुशासन का बारीकी से आकलन किया गया।। साक्षात्कार के दौरान आरक्षियों से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में प्रश्न पूछकर उनके विधिक ज्ञान का परीक्षण किया गया। एसएसपी ने आरक्षियों को पुलिस सेवा में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर दिया कि प्रशिक्षण में सीखे गए कौशल को फील्ड में प्रभावी ढंग से लागू करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइंस/जसवंतनगर आयुषी सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share