दिनांक 30.3.2026 को दोपहर 29 वी बटालियन के प्रशासनिक भवन मैन ऑफिस के सभागार में पदक अलंकरण समारोह एवं विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी महोदय श्री सूरज कुमार वर्मा जी मौजूद रहे कार्यक्रम में सबसे पहले माननीय सेनानी महोदय श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा वर्ष 2024 गृहमंत्री भारत सरकार का अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल पहनाकर अलंकृत किया गया गृहमंत्री भारत सरकार अति विशेष सेवा मेडल 2024 उप निरीक्षक श्री जगदीश सिंह को उनके सीने पर लगाकर सम्मानित किया उसके पश्चात प्रधान आरक्षक 592 अनिल शर्मा एवं आरक्षक164 भूपेंद्र द्विवेदी को गृहमंत्री भारत सरकार विशिष्ट सेवा मेडल 2024 लगाकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात विदाई समारोह में वाहिनी से अपनी अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रवली प्रसाद शर्मा,प्रधान आरक्षक आर्म्स 278 श्री राजेंद्र कुमार करोटिया, प्रधान आरक्षक 209 श्री अतर सिंह यादव यह तीनों अधिकारी कर्मचारी अपनी लगभग 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज सेवा निवृत्त हुए सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा उनको शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले शासकीय सेवकों के परिजन भी उपस्थित रहे जिनसे सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा बातचीत की गई और उनसे जानकारियां ली गई और उनको आश्वासन दिया की आपको जब भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो आप बहिनी में आकर अपनी बात कह सकते हैं आपकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा क्योंकि यह बहिनी आपका परिवार है इसके पश्चात सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा सभी सेवानिवृत शासकीय सेवकों को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी एवं पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन सहायक उप निरीक्षक कमलेश प्रजापति के द्वारा किया गया इस अवसर पर क्वार्टर मास्टर श्री संतोष कुमार सेन स्टेनो श्री कपिल शर्मा सूबेदार मेजर श्री सजल विदुआ एमटीओ प्रभारी श्री सबरजीत सिंह , सहायक उप निरीक्षक अ श्री उमेश शर्मा,श्री नेमीचंद आर्य,श्री मति अंजली सिंह सउनि श्री महेश कुमार राहुल, श्री अनुज शर्मा,बीएचएम श्री अखिलेश यादव समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
29 वी बटालियन मैं पदक अलंकरण समारोह एवं विदाई समारोह सम्पन्न

