ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्म जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भक्तिभाव से श्री लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन पंचायती मंदिर लोहा मंडी ग्वालियर में मनाया गया । सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे से मंदिर जी से भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा निकाली गयी जो लोहा मंडी से आरंभ होकर किलागेट चोराहा, हजीरा, तानसेन नगर, रमटापुरा होते हुये वापस मंदिर जी पहुंची जहां भगवान महावीर का अभिषेक इंद्रों द्वारा किया गया।
धूमधाम से निकली भगवान महावीर की पालकी
पहली बार उपनगर ग्वालियर में श्री वासुपूज्य पंचायती मंदिर सोडा का कुआ एवं श्री लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन मंदिर लोहा मंडी ग्वालियर द्वारा संयुक्त रूप से सकल जैन समाज ग्वालियर के तत्वाधान में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं पुरूष शामिल रहे। पालकी यात्रा में सबसे आगे युवा एवं महिलाएं जैन ध्वज लेकर चल रहे थे एवं शोभा यात्रा में महिलायें, युवा एवं युवतियां जैन भजनों एवं ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर भक्ति भाव से नृत्य करते हुये भगवान महावीर के जयकारे लगाते रहे । जैन समाज जन ने अपने घरों और दुकानों के आगे रंगोली सजाई एवं भगवान महावीर की आरती उतारी। जगह—जगह रास्ते में शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने उतारी भगवान महावीर की आरती
मध्यप्रदेश शासन के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हजीरा चौराहे पर शोभा यात्रा की आगवानी की एवं भगवान महावीर की आरती उतारी और भगवान महावीर के सिद्धांतों की वर्तमान प्रासंगिकता में महती आवश्यकता बताई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भी भगवान महावीर की आरती उतारी
इंद्रों ने किया भगवान महावीर का अभिषेक
शोभा यात्रा के समापन पर श्री लाला गोकुलचंद जैसवाल जैन पंचायती मंदिर लोहा मंडी ग्वालियर में ध्वजारोहण मुकेश जैन ठेकेदार, संजय जैन गोल्ड,सतीश जैन ठेकेदार द्वारा किया गया एवं श्री जी का स्वर्ण कलशों से प्रथम अभिषेक रामप्रकाश अजय जैन, मुकेश कुमार युमित कुमार जैन, दिनेश कुमार अशोक कुमार जैन,जिनेन्द्र कुमार हेम कुमार जैन,नेमीचंद अक्षत कुमार जैन ने किया वहीं भगवान की आरती श्रीमती इंदु जैन परिवार द्वारा की गयी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन जैन पत्रकार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार जैन, हेमकुमार जैन, मंत्री देवेन्द्र कुमार जैन सहमंत्री महेन्द्र जैन फैंसी, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन सहकोषाध्यक्ष सुभाष जैन, कोठारी सुनील जैन, प्रचार मंत्री आलोक जैन, सांस्कृतिक मंत्री योगेश जैन, आडीटर सी ए जैन, मार्गदर्शक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य एवं महेश जैन, नेमीचंद जैन, सतीश जैन ठेकेदार, मुकेश जैन, पदमचंद जैन, राहुल जैन, प्रशांत जैन आदि मौजूद रहे


