कल निकलेगी जीवदया संदेश यात्रा

भगवान महावीर स्वामी जी के 2626 वा जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा भारती की प्रेरणा से भगवान महावीर द्वारा दिए गए संदेश जीवदया, करुणा, सत्य, अहिंसा एव जियो ओर जीने दो के सिद्धांत का प्रभु श्री राम, भगवान श्री कृष्ण, महात्मा बुद्ध, गुरुनायक देव, संत कबीरदास, संत रविदास, संत मतिराम आदि अनेकों महापुरुषों की भावनाओं को एवं उनके बताए गए मार्ग को पुष्ट करता है जीव दया की भावना  जन जन तक पहुंचे अपने आसपास रहने वाले जीव जंतुओं प्राणी मात्र की रक्षा करे इसी भावना एवं चेतना को जागृत करने हेतु जीवदया संदेश यात्रा का आयोजन सुबह 8 से बाजार के मुख्य मार्गों पर आवारा गौवंशों को फल, हरी सब्जियां एवं हारा चारा खिलाते  हुए जिला चिकित्सालय तक पहुंचकर मरीजों को फल वितरण करेगी जीव दया संदेश यात्रा का आयोजन भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना एवं दि.जैन भारतवर्षीय (धर्मसंरक्षणी) महासभा द्वारा किया जा रहा है

Please follow and like us:
Pin Share