भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर ‘दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी’ द्वारा विविध सेवा कार्यों का आयोजन

भिंड। वर्तमान शासन नायक देवादिदेव श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी, भिंड द्वारा उत्साहपूर्वक विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ​संस्था के सचिव अंशुल-आयशा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर का जन्मोत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सेवा और भक्ति की इसी श्रृंखला में निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं:
​29 मार्च 2026 (रविवार): प्रातः 9:00 बजे ‘आनंद धाम आश्रम’ (वृद्धाश्रम) में बुजुर्गों के बीच स्वल्पाहार वितरण का सेवा कार्य किया जाएगा। ​30 मार्च 2026 (सोमवार): नगर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सामूहिक आरती सदर बाजार में ऐतिहासिक एवं भव्य तरीके से की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय-संगीता पवैया, सिद्धार्थ-नेहा पवैया, अमित-ऋतु पवैया, आजर्व-दीपा पवैया एवं सम्यक-दिव्यांशी पवैया हैं। ​30 मार्च (शाम): शहर के हृदय स्थल ‘कीर्ति स्तंभ’ मंदिर परिसर में ग्रुप की महिला विंग द्वारा प्रभु गुणगान एवं मधुर भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम पुण्यार्जक  रितु अमित जैन “पवैया” इसके संयोजक प्रेक्षा-मुकेश जैन, बरखा-प्रशांत जैन एवं शिवानी-वरुण जैन हैं। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन ने सभी दंपत्ति सदस्यों एवं सकल जैन समाज से विनम्र अनुरोध किया है कि इन सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें और आयोजन की शोभा बढ़ाएं। ​निवेदक: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी, भिंड (म.प्र.)

Please follow and like us:
Pin Share