भाजपा का झंडा लगाकर स्कार्पियो से हो रही थी अवैध शराब तस्करी,58 पेटी शराब जप्त,8,32,000 रुपये का मशरूका जप्त

दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने बताया कि 26-27 मार्च की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कॉर्पियो वाहन, जिस पर BJP का झंडा लगा है, अवैध शराब से भरा हुआ दबोह की ओर से आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पंडोखर द्वारा हमराही बल के साथ सालौन तिराहा पर नाकाबंदी की गई।इसी दौरान दबोह की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन तेज गति से आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक नाकाबंदी तोड़कर सालौन रोड की ओर भाग गया। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा किया गया। पीछा करने पर चालक ने बरका तिराहा, हसनपुर रोड के पास वाहन खड़ा कर खेतों की ओर भागने का प्रयास किया और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।उक्त स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक MP 04 CL 1455) की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे कुल 58 पेटियां देशी प्लेन शराब बरामद हुईं। पुलिस द्वारा वाहन सहित कुल 8,32,000/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया।फरार आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही,जप्त वाहन कीराजसात की कार्यवाही भी की जाएगी।सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत, सउनि शैलेंद्र सिंह कौरव, प्र. आर. गजेंद्र यादव, प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल यादव, आर. शिवकुमार भदौरिया, आर. विकास साहू, आर. शैलेश सिंघल, आर. शिवभानु सिंह कौरव, आर. हिमांशु राजावत, आर. मुनेश कुमार, आर. रोहित साहू एवं आर.अरविंद नागर की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share