Headlines

दतिया कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी को पकड़ा,6 पेटी अवैध देशी शराब जप्त

दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री/तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमति आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ठंडी सड़क अमन कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अपनी किराना की टपरिया में अवैध शराब बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल मौके पर रवाना होकर चेक किया गया तो एक व्यक्ति अपनी किराना की दुकान से शराब विक्रय कर रहा था उसके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पूरन पुत्र मुलु कुशवाहा निवासी ठंडी सड़क दतिया का होना बताया आरोपी की टपरिया से 6 पेटी देशी मदिरा प्लेन की कुल मात्र 54 लीटर की मिली जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बाद आरोपी का जे आर तैयार कर न्यायालय दतिया पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी कोतवाली धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा,प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक ब्रजमोहन उपाध्याय, आरक्षक भरत रावत,आनंद तोमर,राममिलन गुर्जर,दीपक शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share