भिण्ड 26 मार्च 2026/जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेकपॉइंट भिण्ड टीम ने आज भिण्ड बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। टीम ने बस संचालकों को साफ हिदायत दी कि बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को चढ़ाने या उतारने की मनाही है। साथ ही, हर बस टिकट पर वाहन का पंजीकरण नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। हिदायत दी गई कि ऐसी बसों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी जो बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को बिठाते या उतारते हैं। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से की गई है।
भिण्ड बस स्टेण्ड पर 11 बसों पर चालानी कार्यवाही कर 9 हजार 500 रूपये का वसूला राजस्व

