तीर्थकर महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव “महावीर जयन्ती” 01 अप्रैल 05 अप्रैल तक होगा “श्री 1008 समवसरण महामण्डल विधान “

मेरठ धर्मनगरी में बहेगी धर्म की पावन गंगा। नगर के धर्मात्मा श्रद्धालु करेंगे सत्संग रूपी जल से अपने कर्मों का प्रक्षालन । परम पूज्य जिनागम पंथ प्रवर्तक संघ शिरोमणि भावलिंगी संत श्रमणाचार्य गुरुवर श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (35 पीछी) का बरसेगा महामांगलिक पुण्यदायी आरोग्यवर्धक आशीर्वाद
जी हाँ, वर्ष 2026 में जैनधर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2626 वाँ जन्म कल्याणक महामहोत्सव “भगवान महावीर जयन्ती” इस बार महानगर मेरठ में “युग के महासंत ‘जीवन है पानी की बूंद’ महाकाव्य के मूल स्चनाकार भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज” के विशाल चतु‌र्विध संघ के सानिध्य में मनाया जा रहा है।
28-29-30-31 मार्च के चार दिवसीय भव्य आयोज्न में 30 मार्च को मेरठ के तीरगरान दिगम्बर जैन मन्दिर से रथयात्रा प्रारंभ होकर श्री महावीर जयन्ती भवन में पंहुन्चेगी। आचार्य गुरुवर का होगा मांगलिक उद्‌बोधन । 31 मार्च सायं 6 बजे से श्री महावीर जयन्ती भवन में होगा भव्यातिभव्य अनूठा अभूतपूर्व अद्‌भुत कार्यक्रम “जिन चैम्प क्विज कॉम्पटिशन ” जिसका सफल संचालन करेंगी विमर्श आर्यिका संघ से ” विमर्शानुरागिनी आर्यिका विमर्शिता श्री माताजी “।
01 अप्रैल से 05 अप्रैल तक होगी “श्री 1008 समवशरण महामण्डल विधान” की महा- आराधना । सानिध्य होगा 35 पीछीध संयमी साधक – साधिकाओं के अधिनायक भावलिंगी संत श्रमणाचार्य गुरुवर श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज का । स्थान होगा श्री महावीर जयन्ती भवन, शारदा रोड, मेरठ (उ.प्र.)। विधानाचार्य और संगीत की स्वर लहरियों के साथ पंच शताधिक इन्द्र-इन्द्राणी करेंगें समवसरण एवं समवसरण में विराजमान जिनेन्द्र देव की महा-अर्चना। 01 अप्रैल को घटयात्रा के माध्यम से प्रारंभहोगा महा-अनुष्ठान । दानवीरों के द्वारा आराधना में बैठने वालों को निःशुल्क उपलब्ध करायें जायेंगे वस्त्र, सामग्री एवं शुद्ध भोजन ।

Please follow and like us:
Pin Share