आचार्य निर्भयसागर ने संघ सहित की ज्ञानतीर्थ क्षेत्र की बंदना

मुरैना (मनोज जैन नायक) दिगम्बर जैनाचार्य वैज्ञानिक संत आचार्य श्रीनिर्भयसागरजी महाराज ससंघ ने ज्ञानतीर्थ क्षेत्र की बंदना की ।
नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जैन मंदिर में विराजमान वैज्ञानिक संत श्रीनिर्भयसागरजी महाराज अपने शिष्यों के साथ ए बी रोड (धौलपुर आगरा) हाइवे पर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ पहुंचे । बड़ा जैन मंदिर मुरैना से पद बिहार के समय मुनिश्री सुदत्त सागर महाराज, मुनिश्री, भूदत्तसागर जी महाराज, क्षुल्लकश्री चंद्रदत्तसागर, क्षुल्लकश्री यशोदत्त सागर एवं ज्ञापन तमूरा वाले अजय भैयाजी दमोह भी साथ थे । पूज्य श्री पद बिहार करते हुए सांध्यकालीन वेला में ज्ञानतीर्थ जिनालय पहुंचे । ज्ञानतीर्थ पर श्रावकों द्वारा पाद प्रक्षालन कर आचार्य संघ की अगवानी की गई ।
पूज्य आचार्य संघ से अत्यंत ही श्रद्धा भाव से क्षेत्र की कृत्रिम पहाड़ी पर विराजमान बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान के दर्शन किए । सम्पूर्ण संघ ने आदिनाथ की के श्री चरणों में बैठकर भक्ति की ।

Please follow and like us:
Pin Share