भिण्ड 24 मार्च 2026/संकल्प से समाधान अभियान के तहत मंगलवार को जनपद कार्यालय गोहद में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोहद विधायक श्री केशव देसाई, कलेक्टर भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोहद समेत विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर की शुरुआत विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को देने से हुई। इसके बाद उपस्थित नागरिकों ने अपने आवेदन पंजीकृत कराए। कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभागों को सख्त निर्देश दिए गए। विधायक श्री केशव देसाई ने कहा कि योजना चाहे केन्द्र की हो या राज्य की सभी को पात्रता के अनुसार लाभ मिले और जन-जन तक योजना का लाभ पहुंचे।
कलेक्टर ने भी योजनाओं के अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
संकल्प से समाधान अभियान के तहत जनपद कार्यालय गोहद में आयोजित हुआ खण्ड स्तरीय शिविर

