सब मिलकर बनाएं श्री महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव

इंदौर-अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर जन्मकल्याणक के इस पावन पुनीत पर्व पर मांअहिल्या की नगरी इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज की गौरवशाली परंपरा, जो विगत सौ वर्षों से निरंतर चली आ रही है, के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध भव्य स्वर्ण रथ यात्रा का प्रतिवर्ष आयोजन किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण दिव्य रथ पर भगवान महावीर स्वामी विराजमान होकर समस्त नगर में मंगलमय भ्रमण करेंगे, जो हम सभी के लिए गर्व एवं श्रद्धा का विषय है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने समस्त समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि आप भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर विशाल स्वर्ण रथ यात्रा में शामिल हों कर अपने जीवन को धन्य करें। पुनः आग्रह की आप सब यात्रा को इधर उधर खड़े नं होकर निहारें बल्कि आप यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान महावीर स्वामी के संदेश को जियो और जीने दो को आत्मसात करें।
धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस पावन शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म की प्रभावना को बढ़ाएं एवं इस पुण्य अवसर का धर्म लाभ प्राप्त करें।

Please follow and like us:
Pin Share